फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर को लेकर हरिद्वार में भी शुरू हुआ जन जागरण, अयोध्या कूच के समर्थन में उतरी आम जनता

Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
राम मंदिर
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर संतो-महंतों और महामंडलेश्वर द्वारा चलाई जा रही मुहिम का समर्थन अब आम जनता भी करने लगी है। हरिद्वार में भी इसे लेकर मुहिम शुरू हो गई है। पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा की अगुवाई में बिरला घाट से रामलीला भवन तक जन जागरण करते हुए पैदल मार्च निकाला गया। 

विज्ञापन


रामलीला भवन पहुंचकर भगवान राम के दरबार की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसका समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संयुक्त रूप से राम जन्मभूमि के मुद्दे पर कानून बनाकर राम मंदिर बनाए जाने की मांग की। 

Trending Videos
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि अयोध्या में संतों द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है उसका वह पूर्ण समर्थन करते हैं। वे सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे संतों की राम मंदिर बनाने की मुहिम का सम्मान करें। यह हिंदुओं की आस्था से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है जिसके लिए देश को एकजुटता के साथ इसका समर्थन करना चाहिए। 

उन्होंने कहा यदि अयोध्या में कार सेवकों को आमंत्रित किया जाता है तो वह हरिद्वार से अपने संसाधनों के साथ एक बड़ा जत्था लेकर अयोध्या जरूर पहुंचेंगे। इस अवसर पर भूपेंद्र राजपूत और पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा ने ने कहा कि राम मंदिर बनाए जाने की सार्थक मुहिम पूर्व में संतों के आशीर्वाद से हरिद्वार से ही शुरुआत की गई थी। अब कानून बनाए जाने की मांग हरिद्वार के महामंडलेश्वर द्वारा की जा रही है ऐसे में सरकार को इस मसले पर जल्द ही कोई फैसला लेना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें