फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने पर भड़के लोग, कोतवाली में हंगामा

Mon, 03 Jul 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की  
विज्ञापन
आजम खान
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा विधायक आजम खां पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी हैं। लेक‌िन पुल‌िस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने पर लोग भड़क गए और जमकर हंगामा क‌िया।
विज्ञापन


सोमवार को मो. इस्लाम, अरशद , राव फुरकान, डा. नवनीत शर्मा, शज्जाद, शादी खान, ध्रुव सिंह गुर्जर  व इस्लाम आदि लोग सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे।

उन्होंने आजम खान पर आरोप लगाया कि विधायक ने भारतीय सेना के जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

आपत्तिजनक बयान से लोगों की भावना को ठेस पहुंची

demo pic - फोटो : demo
इस दौरान इस्लाम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां निवासी रामपुर स्टेट, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ने 28 जून को भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है, जिससे लोगों की भावना को ठेस पहुंची हैं।

लोगों का कहना था कि एक जनप्रतिनिधि को ऐसा बयान देना अत्यंत निंदनीय है। लोगों ने मांग की है कि आरोपी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

इस दौरान कोतवाल ऐश्वर्यपाल सिंह ने कहा कि मामले में आरोपी विधायक के खिलाफ लखनऊ में पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है, जिसके चलते एक मामले में दूसरा मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता है, लेकिन लोग विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर अड़ गए। इस पर कोतवाल ने लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें