फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ओआरओपी को लेकर जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओआरओपी में विसंगति को लेकर गौरव सेनानी संघर्ष समिति के पूर्व सैनिकों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कहा कि जब तक विसंगतियाें को दूर नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ओआरओपी में विसंगति को लेकर देशभर में पूर्व सैनिक आंदोलन कर रहे हैं। मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में भी पूर्व सैनिक विगत 48दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरव सेनानी संघर्ष समिति क्लेमेंटटाउन के 15 सदस्यीय दल भी बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। अध्यक्ष आलम सिंह भंडारी के नेतृत्व में गए पूर्व सैनिकों के दल ने बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रखा।
इस दौरान आलम सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत, सूबेदार मेजर बादर सिंह रावत, कैप्टन धर्म सिंह भंडारी, कैप्टन एमएस बिष्ट, सूबेदार मेजर बचन सिंह पटवाल, सूबेदार मेजर कैलाश चंद्र, कैप्टन राजन मल, सूबेदार मेजर डीएस क्षेत्री, कैप्टन राजेंद्र मल, नायक इंद्र क्षेत्री, कैप्टन इन्द्र सिंह शाही, नायक जगदीश प्रसाद, नायब सूबेदार लक्ष्मण सिंह रावत, नायब सूबेदार आईडी गैरोला, नायक जेपी यादव, सूबेदार मेजर वाचस्पति विडालिया, नायक लक्ष्मण सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें