फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT से निकाले छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस

Fri, 10 Jul 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की से छात्रों का बाहर करने के मामले में छात्रों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने आईआईटी निदेशक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यकर्ता छात्रों के समर्थन में चंद्राचार्य चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने आईआईटी से छात्रों को निकालने का विरोध करते हुए निदेशक के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर वरुण बालियान ने कहा कि छात्रों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा।

नहीं थोप सकते नए नियम
संस्थान मनमाना नियम बनाकर छात्रों पर नहीं थोप सकता। इस तरह की कार्यवाही पूरी तरह औचित्यहीन है। उन्होंने कहा कि यदि पांच सीजीपीए से कम अंक वाले छात्रों को बाहर निकाला जा सकता है तो दाखिले के वक्त यह जानकारी छात्रों और उनके अभिभावकों को दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन


आर-पार की लड़ाई का ऐलान
कहा कि यदि आईआईटी निदेशक इस निर्णय को वापस नहीं लेते तो कांग्रेस इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

हरिद्वार विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शीतल तोमर ने कहा कि जिस तरह अचानक एक नियम बनाकर छात्रों को बाहर निकाला जा रहा है। उससे छात्र मानसिक रुप से टूट गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में गौरव शर्मा, भूषण, सचिन चौहान, भुवन महेंद्रु, मोहित नेगी, दिव्यांश, राजेश चौहान, मनन धींगरा, राहुल, विष्णु, अशोक, सचिन चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें