फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को डीएवी का टिकट मिलने पर एबीवीपी में घमासान

Sat, 27 Aug 2016 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
राहुल कुमार को डीएवी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाते ही संगठन में सुलग रही विरोध की आग भड़क उठी। राहुल को टिकट मिलने की सूचना मिलते ही अभाविप के प्रदेश कार्यालय में भारी संख्या में संजय तोमर के समर्थन में छात्र एकत्रित हो गए। और राहुल कुमार को प्रत्याशी बनाये जाने को विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


संजय समर्थकों का कहना है कि राहुल कुमार ने पिछले वर्ष टिकट न मिलने पर संगठन के कार्यालय में बेहिसाब अभद्रता व गाली गलौज की थी। आज संगठन ने उसी छात्र को अपना अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बना दिया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात में राहुल कुमार को अभाविप ने डीएवी में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। इसके पहले संजय तोमर और राहुल कुमार दोनों के समर्थक शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें