फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती घोटाले के विरोध में कांग्रेस का मार्च, जलाया सरकार का पुतला

सार

भर्ती घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में मार्च निकाला।जिलाध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन से मार्च निकाला।इसके पश्चात पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भर्ती घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में मार्च निकाला। पहाड़ी गली चौक पर प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
विज्ञापन

यूकेएसएससी परीक्षा में हुई धांधली के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन से मार्च निकाला। इसके पश्चात पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा की सरकारों ने भर्ती में घोटाले करके प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। अपने नाते-रिश्तेदारों को नौकरी पर लगाने व महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर आउट कराने जैसे गंभीर अपराध में शामिल नेताओं व अधिकारियों को जेल भेजा जाना चाहिए। युवाओं के साथ धोखेबाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संजय जैन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कितेश जायसवाल, गिरीश सप्पल, शम्मी प्रकाश, मोहित बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें