चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर जताया विरोध देहरादून। बजरंगदल महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चकराता रोड स्थित हनुमान मंदिर पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। विभाग संयोजक विकास वर्मा ने कहा कि चीन की विस्तारवादी नीति है। वह हमेशा से भारत को धोखा देता आ रहा है। फिर चाहे वो 1962 हो या 1967 या फिर 2020। वह हमेशा से पीछे से वार करता आ रहा है। वर्मा ने कहा कि इस समय देश की जनता को एक होकर अपनी संप्रभुता का उदाहरण पेश करना चहिये। पक्ष हो या विपक्ष सबको एक होना चाहिए। तभी चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है। चीन को इस समय समझना होगा Kई ये 162 का नहीं बल्कि 2020 का भारत है। इस मौके पर मौके पर आशीष बलूनी,राजेश कुमार,अमन स्वेडियाँ संजीव बालियान,हरीश कोहली,सचिन,अर्जुन,नरेंद्र चौहान,नवीन गुप्ता अनिल शर्मा , मनोज जुनेजा अनित बेरी मनोज तोमर , राशिराम वर्मा , राजेश साहू मनप्रीत सिंह, भुवन पांडे आदि मौजूद रहे। इधर भैरव सेना ने भी सड़कों पर पैदल मार्च कर चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दौरान संजीव कुकरेजा हिमांशु शिवम बहुगुणा आदि मौजूद रहे।।