फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिहार में पार्टी मुख्यालय पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विकासनगर के पहाड़ी गली चौक पर भाजपा का पुतला दहन करते कांग्रेसी। स्रोत संगठन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली चौक पर भाजपा का पुतला भी जलाया।कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के नेतृत्व में नगर के बाबूगढ़ चौक पर पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां से वह नारेबाजी करते हुए नगर के मेन बाजार स्थित पहाड़ी गली चौक पर पहुंचे। चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता व सोशल मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा की सफलता से भाजपा बौखला गई है। इसी कारण भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पर हमला किया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा के पुतले को आग के हवाले कर दिया। मौके पर अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राजेश पासी, डिंपल सिंह, जीवन सिंह, गुमान सिंह, अंकित सोनकर, इलम सिंह, सुंदर लाल, केवलराम आजाद, जॉय विल्कंस, बंशीलाल, नरेंद्र पंकज, कार्तिक, गगन, समीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें