फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: किशोरी के साथ हैवानियत, बेहोश कर हर रोज कई बार किया जाता दुष्कर्म, होश में आते ही फिर देते नशा

Wed, 17 May 2023 04:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी ( नैनीताल)

सार

एक सप्ताह पहले एक किशोरी को बेहोशी की हालत में हल्द्वानी लाया गया। यहां किशोरी के साथ दरिंदगी की सारे हदें पार कर दी गई। होश आने से पहले उसे नशीली गोलियां, इंजेक्शन या फिर ड्रग्स देकर सुन्न कर दिया जाता।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से लाई किशोरी को देह व्यापार के धंधे में धकेला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल से देह व्यापार के लाई गई किशोरी से हर रोज कई बार दुष्कर्म किया जा रहा था। वह होश में आती इससे पहले ही उसे और नशा दे दिया जाता। इस मामले से जुड़ी देह व्यापार की सरगना तान्या शेख फरार है, जिसकी पुलिस को तलाश है। साथ ही पुलिस पर हमला करने वाली तीन और महिलाओं की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस से मारपीट के तीन नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। तान्या की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस से मदद लेगी। बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल पुलिस रज्जाक और नाबालिग किशोरी को लेने हल्द्वानी पहुंचेगी।

मूलरूप से बसंती-24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी तान्या शेख यहां भोटियापड़ाव के संजयनगर में आसिम रजा के घर पर किराए पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक तान्या ने अपनी ही भांजी का अपहरण किया और हल्द्वानी लाकर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर बीती 14 मई को पुलिस ने 15 साल की किशोरी को दलाल रज्जाक पाइक से बरामद कर लिया।

विज्ञापन

किशोरी को एक सप्ताह पहले बेहोशी की हालत में हल्द्वानी लाया गया
उसकी निशानदेही पर सोमवार को जब एएचटीयू प्रभारी ललिता पांडे ने आसिम रजा के घर पर छापा मारा तो पुलिस टीम को बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस ने आसिफ रजा, उसके दो पुत्र अशद रजा व हसन रजा को गिरफ्तार कर लिया जबकि पत्नी मीना, बेटी हासिया और अनम फरार हो गए। पुलिस की तफ्तीश में पता लगा कि किशोरी को एक सप्ताह पहले बेहोशी की हालत में हल्द्वानी लाया गया।

नेटवर्क में कई नामी लोग भी शामिल
सरगना तान्या शेख और दलाल रज्जाक उसे होश में आने ही नहीं देते थे। होश आने से पहले उसे नशीली गोलियां, इंजेक्शन या फिर ड्रग्स देकर सुन्न कर दिया जाता। इसी हालत में उसे एक के बाद एक कई ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा था। अब पुलिस को तान्या की तलाश है। तान्या के पकड़े जाने के बाद पुलिस कुमाऊं में इस गिरोह को पकड़ने की योजना पर काम कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस गिरोह का हल्द्वानी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बहुत बड़ा नेटवर्क है। इस नेटवर्क में कई नामी लोग भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: प्रतिबंधित दवाओं के दो तस्करों को पांच-पांच साल की सजा, 25-25 हजार रुपये जुर्माना


 
विज्ञापन

तीन नामजदों की तलाश में दबिश
पुलिस पर हमले के आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार तीन नामजदों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तान्या शेख पश्चिम बंगाल पुलिस की आरोपी है। उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी होते ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
- पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें