वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की गई
इस महिला ने खुद को हरिद्वार निवासी बताया। प्रेम योगी के साथ वहां पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस के कर्मचारी भी सामान्य लोगों की तरह पहुंच गए। सभी बातचीत की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की गई। इसके बाद पटेलनगर पुलिस के साथ वहां पर छापा मारा गया।
इसी बीच स्पा सेंटर का संचालक गुरमीत सिंह निवासी सहजवा, सहारनपुर वहां से भाग गया। टीम ने वहां पर बने सभी केबिन की चेकिंग की। अलग-अलग केबिन में 13 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। वहां एक ग्राहक अमित कुमार भी मिला। बताया कि बॉडी रिलैक्स स्पा के संचालक गुरमीत और ग्राहक अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवक ने बनाए युवती के अश्लील वीडियो, फिर मंगेतर को बता तुड़वाया रिश्ता
इसके अलावा मैजिक टच और पीसफुल स्पा रिलैक्स सेंटर का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया है। वहां पर न तो एंट्री रजिस्टर था और न ही सीसीटीवी ठीक से काम कर रहे थे। इन स्पा सेंटरों पर बॉडी रिलैक्स स्पा जैसी गतिविधियां नहीं पाई गई थीं। हालांकि, इन्हें भी चेतावनी दी गई है।