थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी ने आरोपियों की पहचान कर ली गई है। कड़े गए आरोपी सिडकुल हरिद्वार में प्लास्टिक से संबंधित फैक्ट्री के मालिक है, जबकि एक चाटर्ड अकाउंटेंट है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, नकदी भी मिली है।
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पिछले 20 दिनों से होटल में रह रही थी। इस दौरान उसने रुपयों का लालच देकर अन्य युवतियों से भी ऑनलाइन संपर्क कर देह व्यापार कराया है।
गुड़, तेल और प्लाजा व्यापारी भी करते हैं संपर्क
पुलिस पूछताछ में ऋषिकेश के एक गुड़ व्यापारी, तेल व्यापारी और प्लाजा व्यापारी के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार युवती को ऋषिकेेश के व्यापारी बृहस्पतिवार को अक्सर व्यापार के लिए मिलते थे।
इनमें गुड़ व्यापारी तपोवन स्थित होटल में आता रहा है, जबकि तेल और प्लाजा व्यापारी अपने घर पर बुलाते थे। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष राम किशोर सकलानी को सौंपी गई है। वहीं, सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।