फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: घर के अंदर चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने दो महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2023 09:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

हेतमपुर में शिवम अकादमी के पास घर के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर छापा मारा। जहां से देह व्यापार करते हुए दो युवतियां और एक युवक मिले।
विज्ञापन
देह व्यापार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल थाना क्षेत्र में सीओ सदर ने छापेमारी करते हुए देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सीओ सदर स्वप्निल मुयाल को बृहस्पतिवार की शाम सूचना मिली कि हेतमपुर में शिवम अकादमी के पास घर के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद सीओ सदर ने कोर्ट चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, महिला एसआई मनीषा नेगी, आरक्षी मनीष, विजय नेगी के साथ मौके पर छापा मारा। जहां से देह व्यापार करते हुए दो युवतियां और एक युवक मिले।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस ने किया राजभवन कूच, नेताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की और तीखी बहस

तलाशी लेने पर कमरे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी शीतल सिंह निवासी मोहल्ला खुशहालपुर थाना बाजपुर ऊधमसिंह नगर और दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें