फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरबर्टपुर में प्रस्तावित बस अड्डे का शीघ्र निर्माण हो

विज्ञापन
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते सभासद विपुल अग्रवाल। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। हरबर्टपुर नगरपालिका के भाजपा सभासद विपुल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर हरबर्टपुर में प्रस्तावित अंतरराज्जीय बस अड्डे का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पछवादून में हरबर्टपुर शहर तीन राज्यों उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश तथा हिमाचल का केंद्र है। इतना ही नहीं करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र यमुनोत्री धाम के साथ-साथ जौनपुर तथा जौनसार बावर का प्रवेश द्वार भी है। जिसके चलते दिनभर में हजारों लोगों को बस अड्डा ना होने के कारण आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा विकासनगर, हरबर्टपुर सहित समस्त पछवादून क्षेत्र के व्यापारियों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। भाजपा नेता विपुल अग्रवाल ने बताया कि जनता द्वारा हरबर्टपुर में बस अड्डे के निर्माण की मांग काफी लम्बे समय से की जा रही है, लेकिन यह योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। बस अड्डे के निर्माण के लिए रेशम विभाग से जमीन का अधिग्रहण भी किया जा चुका है। भाजपा सभासद ने कहा कि अब जल्द ही विकासनगर एवं हरबर्टपुर-वासियों का बस अड्डे के निर्माण का सपना पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने बस अड्डे के निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया। इस दौरान राजेश बंसल एवं अशोक शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें