नगर पालिका ने ई-पुस्तकालय और दो व्यावसायिक हॉल के निर्माण के लिए 3.18 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी है। मंजूरी मिलने से छात्रों को ई-पुस्तकालय में निशुल्क पढ़ाई की सुविधा मिल पाएगी। वहीं, व्यावसायिक हॉल के किराये से नगर पालिका की आय में बढ़ोतरी होगी।
विकासनगर में पछवादून का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। यहां एक औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र भी है। जौनसार बावर से छात्र विद्यालयी, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए विकासनगर आते हैं। छात्र यहां किराये पर कमरे लेकर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं।
छात्रों के पढ़ने के लिए काफी समय रहती है। ऐसे में पुस्तकालय के शांत वातावरण में पढ़ाई करते हैं। विकासनगर में निशुल्क पुस्तकालय नहीं है। छात्रों को निजी पुस्तकालयों में 500 या इससे अधिक का मासिक शुल्क देकर पढ़ाई करनी पड़ती है।
28 फिटा रोड स्थित नगर पालिका के कॉम्पलेक्स में निशुल्क ई-पुस्तकालय और दो व्यावसायिक हॉल के निर्माण के लिए नगर पालिका बोर्ड ने प्रस्ताव पास किया था। नगर पालिका के निर्माण अनुभाग के अवर अभियंता जीएस पंवार ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए 3.18 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है।
-
वर्जन
ई-पुस्तकालय और दो व्यावसायिक हॉल के निर्माण के लिए शासन को डीपीआर भेज दी गई है। उम्मीद है कि निर्माण कार्य के लिए जल्द बजट को मंजूरी मिल जाएगी। इससे छात्रों को अपना निशुल्क पुस्तकालय मिलेगा। व्यावसायिक हॉल से पालिका की आय भी बढ़ेगी। - धीरज बॉबी नौटियाल, अध्यक्ष, नगर पालिका