I
I
I
Iविकासनगर में कैश वैन से 18 लाख रुपये की लूट में शामिल रह चुका था मृतक
I
I
I
I
I
Iअन्य बदमाशों के साथ था उठना-बैठना, इन्हीं दोस्तों पर जा रहा पुलिस का शक
I
I
I
I
रात में हुआ था खाना-पीना, तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश के लिए भेजी गईं
I
Iपटेलनगर के चंद्रबनी इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की जूते के फीते से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर का शव उसके दोस्त के किराए के मकान में पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला कि मृतक भी पेशेवर बदमाश था, जो कि वर्ष 2016 में विकासनगर में हुई कैश वैन से 18 लाख रुपये की लूट में शामिल रहा था।
I
I
I
Iउसका बदमाशों के साथ ही उठना बैठना था। ऐसे में पुलिस का शक है कि मकान से गायब उसके दोस्त ने ही एक अन्य के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की है। मामले में परिजनों की ओर से आरोपी अर्जुन और सचिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि किसी विवाद को लेकर आरोपी अर्जुन और सचिन ने ही हत्या की है।
I
Iघटना चंद्रबनी के यमुनोत्री विहार फेस-2 की है। पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि यहां एक मकान में किसी युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। उसके गले में जूते का फीता कसकर बंधा हुआ था। इसके अलावा शरीर पर अन्य कहीं कोई घाव आदि के निशान नहीं थे। मृतक की पहचान मंजेश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांजा माजरा खेड़ी, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।
I
Iआगे जांच में पता चला कि मंजेश हरिद्वार से आकर यहां पर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। जिस मकान में उसका शव था उसे सचिन कुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार ने दो महीने से किराए पर लिया हुआ था।
I
I
I
Iपुलिस जांच में सामने आया कि मंजेश भी पेशेवर बदमाश था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में विकासनगर में कैश वैन को लूटा था। इसमें कुल 18 लाख रुपये की लूट की गई थी। मंजेश उस वक्त जेल भी गया था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मंजेश सचिन के मकान पर आता जाता रहता था। उसका एक और दोस्त अर्जुन चौधरी निवासी हरियाणा भी है।
I
I
I
Iये दोनों 2019 में डोईवाला में किसान मलकीत सिंह की हत्या और लूट के मामले में जेल जा चुके हैं। दोनों ही मौके पर नहीं थे। ऐसे में पुलिस यही मानकर चल रही है कि इन्हीं दोनों ने उसकी हत्या की है। किसी प्रॉपर्टी को लेकर भी आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि इसी विवाद में दोनों ने उसकी हत्या की ओर वहां से भाग निकले।
I
Iमकान के बाहर खड़ी कार में मिले कई दस्तावेज
I
Iघटनास्थल के बाहर मंजेश की कार खड़ी हुई थी। पुलिस ने इस कार की तलाशी ली तो इसमें जमीन संबंधी कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनमें कई रजिस्ट्रियां/बैनामा भी शामिल हैं। पुलिस इन दस्तावेज की भी जांच कर रही है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने तीन टीमों को अलग-अलग स्थानों पर दबिश के लिए भेजा गया है। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत का कारण आया है।I