फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांडः कोतवाल विक्रम राठौड़ के निलंबन की संस्तुति के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

Mon, 16 Dec 2019 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • ‘पुलिस कार्रवाई करती तो बच जाती जान’
  • कोतवाल के खिलाफ लोगों में गुस्सा, भुप्पी ने जताया था खतरा  
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर का शव रखकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यवसायी भूपेंद्र चंद्र पांडे उर्फ भुप्पी की हत्या के बाद आज सोमवार को लोगों ने उनका शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। लोग और मृतक के परिजन एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से कोतवाल विक्रम राठौड़ के निलंबन और आरोपी गौरव गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।

 

एसएसपी सुनील कुमार मीणा द्वारा कोतवाल विक्रम राठौड़ के निलंबन की संस्तुति के बाद प्रदर्शनकारी माने और दोपहर 12.32 बजे परिजनों ने शव को सड़क से उठाया। वहीं आज हत्यारोपी सौरभ गुप्ता पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


संडे की छुट्टी के कारण थी भीड़भाड़, फिल्मी स्टाइल से वारदात से हर कोई सन्न

हल्द्वानी शहर के बीचों बीच स्थित सिंधी चौराहे पर दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट हुई और एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या भी उस समय हुई जब चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद थे।

मंगलपड़ाव चौकी भी कुछ फासले पर थी और कोतवाली महज 550 मीटर दूर। संडे की छुट्टी और धूप खिली होने के कारण भीड़भाड़ थी। इसलिए भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागने की कोशिश में दिखे। बेखौफ हमलावरों ने जिस अंदाज में वारदात की, उससे हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिंधी चौराहे के सामने सौरभ और गौरव गुप्ता ने भुप्पी की स्कूटी को रोक लिया। सिंधी चौराहे पर दोपहर लगभग 12:35 बजे दोनों भूपेंद्र पांडेय को गाली दे रहे थे। एक व्यक्ति हाथ में असलहा पकड़े था और फायर झोंक रहा था। तीन फायर करने के बाद जब साढ़े पांच फीट का व्यक्ति जमीन पर गिरा तो हमलावर ने दो गोलियां उसके सिर पर मारीं। गोलियों की ताबड़तोड़ आवाज सुनकर बाजार में भगदड़ मच गई। खरीदारी कर रहे लोग गलियों में दुबक गए।

इस बीच, ट्रैफिक पुलिस के जवान हमलावर को रोकने के लिए भागे मगर हमलावर ने एक गोली हवा में चला दी। गोली चलते ही ट्रैफिक पुलिस के जवान और अन्य लोग पीछे हट गए। दोबारा फायर करने पर जब असलहे से गोलियां नहीं चलीं तब ट्रैफिक पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया। इसके बाद एक पिकप वाहन को रोका गया और लहूलुहान व्यक्ति को लादकर अस्पताल भेजा गया। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक क्या हुआ। 

विज्ञापन

हत्याकांड के बाद गिरने लगे दुकानों के शटर

हत्याकांड के बाद घटनास्थल के आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। दुकानदारों ने आनन फानन में दुकानों के शटर गिरा दिए। व्यापारियों ने बताया कि इस घटना के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।  

कब क्या हुआ 

12:35   सिंधी चौराहे पर व्यवसायी का मर्डर, साथी भागा
12:43   मौके से एक आरोपी को पकड़ा
12:50  चौराहे की दुकानें बंद होने लगीं
12:53  व्यवसायी के शव को पुलिस ने उठाया 
01:00  जाम के बाद पुलिस ने रूट डायवर्जन किया
01:05  एसपी सिटी और सीओ मौके पर पहुंचे
01:30    दिनेश उर्फ रोहित के परिजन हाईवे पर धरने पर बैठे
02:00   धरना दे रहे लोगों से बात करने सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे
02:30    एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे
03:10     फोरेंसिक टीम की वैन पहुंची           
03:23    फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने लिए
04.00     आवागमन सामान्य हुआ

पुलिस लापरवाही की होगी जांच 

हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी को पुलिस पकड़ने की कोशिश कर रही है। लापरवाही के मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें