वार्षिक चरित्र पंजिका के फेर में लटकी रोडवेज अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति --- शासन, सरकार ने एक माह पूर्व एक हफ्ते के भीतर दिए थे पदोन्नति करने के आदेश पदोन्नति नहीं होने से अधिकारियों कर्मचारियों में निराशा माय सिटी रिपोर्टर देहरादून सरकार, शासन के कड़े दिशानिर्देश के बावजूद परिवहन निगम प्रबंधन एक माह बीत जाने के बावजूद अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं कर पाया है। यह स्थिति तब है जबकि परिवहन शासन ने एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को पदोन्नत करने के आदेश जारी किए थे। सरकार शासन के निर्देश पर कई विभागों ने पदोन्नति कर अधिकारियों, कर्मचारियों को तैनाती भी कर दी। लेकिन परिवहन निगम में अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला वार्षिक चरित्र पंजिका समेत अन्य दस्तावेज पूरी होने वजह की पूरे नहीं होने की वजह से पदोन्नति लटकी हुई है। नाम ना छापने की शर्त पर कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों का कहना है कि पदोन्नति संबंधी प्रकरणों को आला अधिकारियों द्वारा जानबूझकर लेटलतीफ किया जा रहा है। स्थिति यह है कि शासन के दिशा निर्देश के बावजूद अभी तक विभागीय डीपीसी नहीं हो पाई है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों , कर्मचारियों में तमाम ऐसे हैं जिनकी पदोन्नति बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। लेकिन अब जबकि सरकार, शासन ने एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति करने के आदेश जारी किए थे तो एक माह का समय बीत जाने के बावजूद भी अधिकारियों पर कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पाई है। दूसरी ओर इस संबंध में महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि वार्षिक चरित्र पंजिका में कुछ खामियां होने की वजह से अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि वे वार्षिक चरित्र पंजिका में त्रुटियों को दूर कर से जल्द से जल्द मुहैया कराएं ताकि अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति की जा सके।