उत्तराखंड शासन ने सचिवालय में तैनात 57 सहायक समीक्षा अधिकारियों को समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
पिछले दिनों इन अफसरों के प्रमोशन को लोक सेवा आयोग ने मंजूरी दी थी। समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के महामंत्री दीपक जोशी ने इस फैसले का स्वागत किया है।
इनको मिला प्रमोशन
प्रमोशन पाने वालों में राहुल सुंदरियाल, कनक पांडेय, सविता सूठा, रविंद्र सिंह नेगी, गोदावरी रावत, अल्का वर्मा, प्रकाश चंद भट्ट, वीरेंद्र दत्त नौटियाल, कुंवर सिंह, जयपाल सिंह, हरिराज सिंह, राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा, कैलाश चंद रतूड़ी, मनोज मिश्रा, रमेश चंद्र जोशी, जगदीश रावत, हयात सिंह, कमलेश्वर प्रसाद थपलियाल, गजेंद्र प्रसाद पंत, भागवत सिंह नेगी, राकेश कोठियाल, महेश दत्त नैनवाल, बिन्दु गुंजियाल, बिहारी लाल, शशी मोहन पंत, विजय प्रकाश व कुंदन सिंह भंडारी, सतीश कुमार, राकेश कुमार, विरेंद्र कुमार मिश्रा, आदर्श कुमार, सतीश चंद सती, दिनेश कुमार, कैलाश चंद मैंदोली, अजय कुमार शर्मा, इंद्रजीत सिंह, कृपाल सिंह, सोना थपलियाल, दिनेश लाल, गणेश प्रसाद ममगांई, जगमोहन सिंह नेगी, देवीलाल शाह, कैलाश चंद्र भट्ट, सुनील मेवाड़, अरुण कुमार डंगवाल, शैलेंश बहुगुणा, मोहम्मद रिजवान, दाताराम बड़ोनी, खिलानंद खंडूड़ी, भुवनचंद्र तिवारी, प्रकाशचंद्र बहुगुणा, रामनाथ बिजल्वाण, सुधीर भंडारी, शंकर सिंह बिष्ट, रंजना भंडारी व भैरव सिंह नेगी के नाम शामिल है।