फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरखंड: सरकारी विभागों में आज खुल सकती है प्रमोशन की राह

Mon, 10 Feb 2020 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मिलेंगे जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य 
  •  एससी, एसटी इंप्लाइज फेडरेशन की निगाह रोस्टर मसले पर 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में प्रमोशन की राह सोमवार को खुलने की संभावना है। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


प्रमोशन में आरक्षण का मसला पहले हाईकोर्ट और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में होने के कारण विभिन्न विभागों में विभागीय स्तर पर प्रमोशन बंद थे। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट से अपना फैसला सुनाया। जिसमें कहा कि प्रमोशन में आरक्षण देना या न देना राज्य सरकार का अधिकार है।

प्रदेश सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि प्रमोशन में आरक्षण नहीं दिया जाएगा। कोर्ट से केस जीतने के बाद अब जरनल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने सोमवार को राज्य सरकार पर विभागीय स्तर पर प्रमोशन का आदेश जारी करने का दबाव बनाने का मन बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से बात की जाएगी। उम्मीद है कि दोपहर तक यह आदेश जारी हो जाएगा। उधर, एससी, एसटी इंप्लाइज फेडरेशन की निगाह रोस्टर पर है। सरकार ने हाल ही सीधी भर्ती के पदों के आरक्षण में पहले स्थान पर सामान्य वर्ग का कर दिया था।

इसका फेडरेशन ने विरोध जताया, तो शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया गया। यह उपसमिति अब 11 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगी।

फेडरेशन के अध्यक्ष करम राम के मुताबिक उपसमिति के सामने सारे तथ्य रखे जाएंगे। उधर, दीपक जोशी का कहना है कि रोस्टर में वर्तमान में जो व्यवस्था है, वही स्वीकार की जाएगी। इसमें बदलाव हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें