देहरादून जिले के एक विकास बोर्ड का अजब हाल है। यहां एक कर्मी को एक ही पद पर तकरीबन 25 साल हो गए।
प्रमोशन के साथ तबादला तय
अब अगले साल रिटायरमेंट तय है तो उनके प्रमोशन की खबर आई है। कर्मी इसलिए परेशान हैं, क्योंकि प्रमोशन के साथ ही उनका तबादला तय है।
उनकी समझ नहीं आ रहा कि वह प्रमोशन की खुशी मनाएं या फिर रिटायरमेंट की कगार पर तबादले का दुख। लिहाजा, कोई प्रमोशन का जिक्र भी करता है तो उन्हें शूल चुभते हैं। अधिकारी का प्रमोशन की मिठाई मांगना इसीलिए उन्हें रास नहीं आ रहा।
जी का जंजाल बना प्रमोशन
वह इस जुगत में हैं कि उन्हें बख्शा जाए। अब समस्या यह है कि जिन अफसर के पास उनकी गुजारिश से संबंधित फाइल है उनके भी तबादले की खबर आ रही है। ऐसे में कर्मी के लिए प्रमोशन जी का जंजाल बन गया है।