फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: घने कोहरे में रोडवेज बसें चलाने पर रोक, परिवहन निगम ने जारी की गाइडलाइन

Thu, 22 Dec 2022 07:21 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अगर किसी भी जगह घना कोहरा होगा और बस संचालन में कठिनाई होगी तो तत्काल बस सुरक्षित स्थान पर रोक दी जाएगी। डिपो से लाइट, फॉग लाइट, हैलोजन हेडलाइट, वाइपर, ब्रेक, हॉन आदि को सही तरीके से जांचने के बाद ही बस को बाहर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
uttarakhand roadways
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदानी मार्गों में घना कोहरा होने पर रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। परिवहन निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मैदानी मार्गों पर इन दिनों कोहरे का प्रकोप है। इस वजह से यूपी ने कोहरे में बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी। अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के मुताबिक, अगर किसी भी जगह घना कोहरा होगा और बस संचालन में कठिनाई होगी तो तत्काल बस सुरक्षित स्थान पर रोक दी जाएगी। चालक-परिचालक तुरंत इसकी सूचना अपने डिपो के अधिकारियों को देंगे। डिपो से लाइट, फॉग लाइट, हैलोजन हेडलाइट, वाइपर, ब्रेक, हॉन आदि को सही तरीके से जांचने के बाद ही बस को बाहर जाने दिया जाएगा। उन्होंने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को भी निर्देश दिए हैं कि कोहरे के मद्देनजर बसों में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश में जल्द जारी होगी कोविड एसओपी, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ली समीक्षा बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में न हैलोजन हेडलाइट, न फॉगलाइट
परिवहन निगम ने बसों में हैलोजन हेडलाइट और फॉग लाइट जांचने व दुरुस्त करने का आदेश तो जारी कर दिया है, लेकिन बसों के ड्राइवर व कंडक्टरों का कहना है कि बसों में केवल सामान्य हेडलाइट ही लगी हैं। फॉगलाइट भी नहीं हैं। अगर कहीं ज्यादा जरूरत महसूस होती है तो ड्राइवर-कंडक्टर अपनी जेब से पैसा खर्च कर यह इंतजाम करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें