रेलवे बोर्ड ने देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी दून एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-मुंबई बांद्रा एक्सप्रेस, देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-मुजफ्फरनगर, देहरादून-मदुरई, देहरादून- कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर, देहरादून-कोच्चिवैली एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई है।
यात्रियों के टिकट रिफंड करने के आदेश
दून स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर के मुताबिक जिन ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। उनके यात्री अपना टिकट रिफंड करा सकते हैं। यात्रियों को जल्द से जल्द फंड दिया जा सके इसके लिए आरक्षण केंद्र में अधिक से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।