फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पहली बार सम्मानित होंगी प्रगतिशील महिला किसान, सीएम करेंगे सम्मान

Mon, 03 Mar 2025 03:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन कर उन्हें उत्तराखंड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य सरकार पहली बार प्रदेश की प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित करेगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

न्यू कैंट रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में कृषि मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को इस सम्मान समारोह की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा, केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का चयन कर उन्हें उत्तराखंड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कृषि और रेखीय विभागों से समन्वय स्थापित कर इस संबंध में पत्राचार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...PM Modi Uttarkashi Visit:  हर्षिल-मुखबा में प्रधानमंत्री पहनेंगे बादामी-स्लेटी रंग की भेंडी, ये है खास तैयारी

मंत्री ने बताया कि यह प्रदेश का पहला मौका होगा जब कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सरकार सम्मानित करेगी। कार्यक्रम का आयोजन देहरादून में प्रदेश स्तर पर किया जाएगा। बैठक में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, जैविक उत्पाद बोर्ड के एमडी विनय कुमार, बागवानी मिशन के निदेशक महेन्द्र पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें