फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छिबरौ, खोदरी समेत चार विद्युत गृहों में उत्पादन ठप

Mon, 01 Sep 2025 02:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना और टोंस नदी में पानी और गाद की मात्रा लगातार बढ़ रही है। रविवार को इच्छाड़ी बांध और डाकपत्थर बैराज से पानी छोड़ा गया। दोपहर दो बजे छिबरौ (240 मेगावाट), खोदरी (120) और शाम पांच बजे ढालीपुर (51 मेगावाट) और ढकरानी (33.75 मेगावाट) जल विद्युत गृह में बिजली उत्पादन बंद हो गया। व्यासी बांध परियोजना (120 मेगावाट) और कुल्हाल (30 मेगावाट) जल विद्युत गृह में उत्पादन सुचारु है।
विज्ञापन


यमुना और टोंस के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया। गाद की मात्रा बढ़ने पर दोपहर में इच्छाड़ी बांध से पानी छोड़ा गया। दोपहर करीब दो बजे छिबरौ और खोदरी दोनों ही जल विद्युत गृह में बिजली उत्पादन ठप हो गया।



यमुना में गाद की मात्रा बढ़ने पर डाकपत्थर बैराज से नदी में 77,331 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। उसके बाद ढालीपुर और ढकरानी जल विद्युत गृह में उत्पादन ठप हो गया। यूजेवीएनएल के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया नदियों में गाद की मात्रा कम होने पर देर रात तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें