फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अंतिम चरण में एसडीआरएफ के ट्रेनिंग सेंटर की प्रक्रिया, आपदा से निपटने के लिए किया जा रहा और मजबूत

Tue, 11 Mar 2025 01:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एसडीआरएफ को रेस्क्यू आपरेशन से जुड़े प्रशिक्षण लेने के लिए पश्चिम बंगाल, यूपी आदि जगहों पर जाना होता है। लंबे समय से राज्य में ही एसडीआरएफ के कर्मियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने की बात हो रही है। इस सेंटर को खोलने की योजना को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण काम कर रहा है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपदा से निपटने के लिए जौलीग्रांट में एसडीआरएफ का ट्रेनिंग सेंटर प्रस्तावित है। इसको लेकर चल रही प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस ट्रेनिंग सेंटर में कई तरह के बचाव अभियान को चलाने के लिए एसडीआरएफ को और मजबूत करने की व्यवस्था होगी।

राज्य में आपदा के समय मुसीबत में फंसे लोगों के लिए एसडीआरएफ खासी मददगार साबित होती है। पर अभी एसडीआरएफ को रेस्क्यू आपरेशन से जुड़े प्रशिक्षण लेने के लिए पश्चिम बंगाल, यूपी आदि जगहों पर जाना होता है। लंबे समय से राज्य में ही एसडीआरएफ के कर्मियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने की बात हो रही है। इस सेंटर को खोलने की योजना को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण काम कर रहा है।

जाैलीग्रांट में प्रस्तावित ट्रेनिंग सेंटर में कई सुविधाओं को जुटाया जाएगा। यहां पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए डीप डाइविंग पूल, सरफेस वाटर पूल से लेकर ध्वस्त भवन से लोगों को निकालने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसी के हिसाब से मॉडल को तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025:  परिवहन विभाग तैयारियों में जुटा, सख्त होगी चेकिंग, वाहनों में GPS डिवाइस लगाने पर भी जोर
विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार ट्रेनिंग सेंटर की योजना 0का काम अंतिम चरण की तरफ है, इसका निर्माण विश्व बैंक के माध्यम से होगा। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि प्रस्तावित ट्रेनिंग सेंटर में कई तरह के प्रशिक्षण की सुविधाओं को जुटाया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें