फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स की राह में फिर अटके रोड़े

Thu, 09 Jan 2014 12:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में एक दशक तक तरीका तय करने के लिए विवादों में अटके रहे हाउस टैक्स की राह में अब फिर रोड़े अटकने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, आपकी बीमारी के इलाज का रास्ता इस कुंडली में है...

नगर निगम ने वैल्यू एसेसमेंट के आधार पर सर्वे कराने की तैयारी तो की, लेकिन इसके लिए शहर को चार श्रेणियों में बांटना उस पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

पढ़ें, आपदा की 'गोद' में उत्तराखंड, बेफिक्र सरकार

लोग अपने क्षेत्र को निगम की ओर से तय श्रेणी में रखने पर आपत्तियां जता रहे हैं। भारी दबाव के बाद आखिर मेयर विनोद चमोली ने श्रेणियों की दोबारा समीक्षा का आदेश जारी कर दिया है।

यह है परेशानी
हाउस टैक्स का यूनिफार्म रेट शहर को चार श्रेणियों में बांटकर तय किया जाना है। हर श्रेणी में टैक्स की राशि अलग-अलग लगाई जानी है। दिक्कत यह है कि कई क्षेत्र अविकसित हैं, लेकिन निगम ने उन्हें ‘ए’ श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन


पढ़ें, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बांटा जाएगा करोडों का 'खजाना'

इसी तरह कई पॉश क्षेत्र डी श्रेणी में रख दिए गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जिस श्रेणी में उन्हें रखा गया है, वैसी सुविधाएं वहां हैं ही नहीं। ऐसे में उन पर टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा।

यह हैं चार श्रेणियां
ए श्रेणीः रेसकोर्स रोड, गोविंदनगर, हरिद्वार रोड, तेग बहादुर रोड, ईसी रोड, नेहरू रोड, सुभाष रोड, रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग, सालावाला, कालिदास मार्ग, राजपुर रोड, चौधरी बिहारीलाल मार्ग, खान बंधु मार्ग, राय बहादुर अग्रसेन रोड, दिलाराम बाजार, अरविंद मार्ग, इंडस्ट्रियल इस्टेट, बल्लूपुर रोड, बल्लूपुर गांव, कौलागढ़ रोड, कृष्ण नगर, राजेंद्र नगर, डिफेंस कालोनी, बसंत विहार और इंजीनियर्स एनक्लेव।

बी श्रेणीः नरदेव शास्त्री मार्ग, फालतू लाइन, अमृत कौर रोड, आचार्य नरेंद्र देव मार्ग, सर्कुलर मार्ग, मोहिनी रोड, लक्ष्मी रोड, नेमी रोड, इंदर रोड, बलबीर रोड, कस्तूरबा रोड, चंदर रोड, एमडीडीए कालोनी, मोहिनी रोड, वेल्हम रोड, रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग, डोभालवाला, जिलाधीश मार्ग, नारायण दत्त डोभाल मार्ग, महंत लक्ष्मण प्रसाद मार्ग, नारायण मुनि मार्ग, एस्ले हाल, उग्र रोड, न्यू मार्केट, बेनी बाजार, गोविंद बल्लभ पंत मार्ग, सेवक आश्रम रोड, करनपुर, पुराना डालनवाला, छिब्बर मार्ग, तिलक रोड, आनंद चौक और महंत रोड।

सी श्रेणीः पटेल रोड, कलालों वाली गली, हाथीबड़कला, बकरालवाला, पथरियापीर, डीएवी रोड, मानसिंह वाला, गुरुद्वारा रोड, नालापानी रोड, अंबेडकर मार्ग, नदी रिस्पना फर्स्ट व सेकेंड, बंगाली मोहल्ला, लाइब्रेरी रोड, विष्णु मार्ग, लक्ष्मण प्रसाद मार्ग, मोती बाजार, घोसी मोहल्ला, अजमल खां रोड, हकीकत राय नगर।

डी श्रेणीः नई बस्ती रेसकोर्स रोड, नई बस्ती चंदर रोड, नई बस्ती नेमी रोड, नई बस्ती प्रीतम रोड, नई बस्ती मोहिनी रोड, नई बस्ती इंदर रोड, परसोलीवाला, बृजलोक कालोनी, बिंदाल वाला, बद्रीनाथ कालोनी, पथरियापीर, नदी रिस्पना, अधोईवाला, आर्यनगर, नई बस्ती अंबेडकर नगर, नई बस्ती आर्यनगर, नाला पानी रोड, नई बस्ती नदी रिस्पना, नई बस्ती शिवाजी मार्ग, नई बस्ती पार्क रोड, नई बस्ती गुरु रोड, नई बस्ती संजय कालोनी, नई बस्ती सहारनपुर रोड, नई बस्ती लक्खीबाग

मोहिनी रोड के लोगों ने किया प्रदर्शन
बुधवार को मोहनी रोड के सैकड़ों लोग नगर निगम पहुंचे और क्षेत्र को ‘ए’ श्रेणी में रखने पर विरोध जताया। उनका कहना है कि क्षेत्र में न तो सड़कें चौड़ी हैं, न ही वे पॉश इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, जांबाज बेटी के जज्बे की मुरीद हुई दुनिया

ऐसे में ए श्रेणी में रख दिए जाने से उन्हें इस श्रेणी का टैक्स भरना पड़ेगा, जो अनुचित है।

गरीबों को मिलेगी छूट
पॉश इलाकों या ए श्रेणी में रखे गए क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों को हाउस टैक्स में छूट मिल सकती है। मेयर ने बताया कि ऐसे लोग निगम में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद उनका दोबारा सर्वे किया जाएगा। शिकायत सही पाए जाने पर टैक्स में छूट मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें