फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रियांशु के बल्ले से बरसे रन, लखनऊ ने उत्तराखंड को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
41वें उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। उत्तराखंड की टीम को अपने मैच में हार का सामना करना पड़ा। जबकि लखनऊ और दिल्ली की टीम ने जीत से शुरुआत की। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


छिद्दरवाला स्थित एक निजी क्रिकेट मैदान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के बीच पहला मैच खेला गया। उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन, गेंदबाज कोई खास काम नहीं कर पाए। लखनऊ की टीम ने शानदार शुरुआत की। ओपनर बल्लेबाज प्रियांशु पांडेय के बल्ले से रनों की बरसात हुई। उन्होंने 116 रनों की शतकीय पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनका साथ कुशाग्र सिंह ने दिया और 40 रनों की पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए मैदान में आए कृतज्ञ सिंह ने 87 रनों की शानदार पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 340 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अवनीश सुधा की कप्तानी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम के ओपनर बल्लेबाज कमल सिंह बिना खाता खोले चलते बने। हालांकि तीसरे विकेट के लिए खेलने आए अवनीश ने कप्तानी पारी खेलते हुए 45 रन बनाए। उनका साथ पियुश जाेशी ने दिया और 32 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी कोई खास असर नहीं दिखा पाया। इसके चलते टीम 35.1 ओवर में 212 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और 128 रनों से करारी शिकस्त मिली। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
दिल्ली ने पांच विकेट से जीता मुकाबला
दिन का दूसरा मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में इंडियन रेलवे और दिल्ली चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रेलवे की टीम 45.5 ओवर में 133 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए सबसे अधिक राहुल प्रसाद ने 34 रन बनाए। अन्य कोई भी खिलाड़ी खास असर नहीं दिखा पाया। दिल्ली के लिए बृजेश शर्मा ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। प्रशांत चौधरी, जुबैर अली और ललित यादव ने दो-दो हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 26.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए शिवम शर्मा ने 65 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

आईपीएल के सितारों ने बढ़ाया रोमांच
टूर्नामेंट के पहले दिन आईपीएल के सितारों ने क्रिकेट का रोमांच बढ़ा दिया। दिल्ली कैपिटल के लिए खेल चुके ललित यादव ने शानदार गेंदबाजी की तो पंजाब के ऑलराउंडर शिवम शर्मा ने बल्ले से कमाल दिखाया। सनराइजर हैदराबाद के लिए खेलने वाले उपेंद्र यादव ने भी तेज खेल दिखाते हुए आईपीएल का अनुभव कराया। पहली बार टूर्नामेंट रंगीन जर्सी और सफेद बाल के साथ खेला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें