फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून, नैनीताल और स्पोर्ट्स कॉलेज ने जीते क्रिकेट के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन देहरादून, नैनीताल और स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने-अपने मुकाबले जीते। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज के क्रिकेट मैदान में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन




पहला मुकाबला नैनीताल व देहरादून की टीम के बीच खेला गया। इसमें नैनीताल ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा हर्षवर्धन व जतिन ने 23-23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून की टीम ने 10 ओवर में ही छह विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दूसरा मैच नैनीताल और टिहरी के बीच खेला गया। टिहरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में सिर्फ 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल की टीम ने तीन ओवर में ही बिना किसी नुकसान पर 27 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। दिन का आखिरी मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और नैनीताल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल की टीम 9.3 ओवर में ही 37 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें