देहरादून। रोलर स्केटिंग कोच प्रियांक शर्मा को बेस्ट कोच 2020 का अवार्ड दिया जाएगा। उन्हें एप्पल इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से खेलों के विकास में योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। प्रियांक शर्मा ने 12 नेशनल और दो इंटरनेशनल इवेंट में बतौर खिलाड़ी हिस्सा लिया है। उसमें उन्होंने स्टेट, ऑल इंडिया और नेशनल लेवल पर कई मेडल अपने नाम किए हैं। ऑल इंडिया लेवल पर प्रियांक गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। कोच और रेफरी के रूप में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वह उत्तराखंड रोलर स्केटिंग और आइस स्केटिंग टीम को 2012 से अब तक आठ से ज्यादा नेशनल में कोचिंग दे चुके हैं। इस वक्त वो डीएवी और केंद्रीय विद्यालय संगठन की उत्तराखंड टीम के सलेक्टर भी हैं। एनआईएस अवॉर्डी और शहीद प्रमोद शर्मा अवॉर्डी प्रियांक इंटरनेशनल सर्टिफाइड कोच हैं। सात अगस्त 2020 को उन्हें बेस्ट कोच 2020 का अवार्ड प्रदान किया जाएगा।