माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। प्रदेश के नौ जिलों में कई स्थानों पर आज बहुत भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए जिलों को सुरक्षा उपाय करने को कहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बौछार के साथ बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने संबंधित जिलों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है और प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं। अधिक ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने की भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा तेज बारिश से भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा भी जताया गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। संबंधित जिलों को एडवाइजरी जारी की गई है। - तापमान अधिकतम 29 न्यूनतम 24