फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: अब अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को भी मिलेगा तीन दिन का विशेष अवकाश

Thu, 22 Aug 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
teacher - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को भी राजकीय शिक्षकों की तर्ज पर तीन दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। बुधवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


वर्ष 2016 में वित्त विभाग के शासनादेश के अनुसार राजकीय शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष तीन विशेष अवकाश देने का प्रावधान है। लेकिन अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को विशेष अवकाश के लाभ से वंचित रखा गया था। 

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को विशेष अवकाश देने की मांग सरकार के समक्ष उठाई गई थी। संघ की मांगों का निराकरण करते हुए सरकार ने राजकीय शिक्षकों की तर्ज पर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को भी साल में तीन दिन का विशेष अवकाश मान्य कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

16608 विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को मिल सकती हैं राहत 

प्रदेश के 16608 विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। शिक्षामंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक विशिष्ट बीटीसी की मान्यता को लेकर उन्होंने मंगलवार को केंद्रीय संसाधन विकास मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक से वार्ता की। केंद्रीय मंत्री ने मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  

प्रदेश में वर्ष 2001 से लेकर वर्ष 2016 तक विशिष्ट बीटीसी के आधार पर 16 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई, लेकिन विशिष्ट बीटीसी की मान्यता नहीं ली। विशिष्ट बीटीसी की मान्यता न होने से एनसीटीई और आरटीई के मानके के अनुसार ये सभी शिक्षक अप्रशिक्षित शिक्षक की श्रेणी में आ गए। 31 मार्च 2019 को ये सभी शिक्षक सेवा के लिए अपात्र मान लिए गए।

अब सरकार की ओर से मांग की जा रही है कि राज्य की विशिष्ट बीटीसी को पूर्व की तारीख से मान्यता दी जाए। शिक्षामंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक शिक्षकों के मसले पर उनकी केंद्रीय मंत्री के साथ वार्ता हुई है। वार्ता सकारात्मक रही है। वे खुद भी इस मामले को लेकर जल्द ही दिल्ली जाने वाले हैं। शिक्षामंत्री ने दोहराया कि किसी भी शिक्षक के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें