फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने छात्रा को डंडे से बुरी तरह पीटा, पीछे थी ये वजह 

Thu, 19 Dec 2019 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

  • स्कूल का कार्य पूरा नहीं किया था छात्रा ने, पुलिस करा रही छात्रा का मेडिकल
  • शिक्षिका को स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी किया गया नोटिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने स्कूल का कार्य पूरा न करने पर एक सात वर्षीय छात्रा की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। छात्रा के पिता ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस छात्रा का मेडिकल करा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले में शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


डूंगरपुर गांव निवासी अनुज सैनी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। अनुज सैनी की सात वर्षीय बेटी आराध्या सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। आरोप है कि मंगलवार को स्कूल की एक शिक्षिका ने स्कूल कार्य पूरा न करने पर आराध्या की डंडे से बुरी तरह पिआई कर दी।
 

विज्ञापन

सर्दी में दो घंटे से अधिक बेंच पर खड़ा रखा

इससे उसके शरीर पर निशान पड़ गए। यही नहीं, आराध्या को सर्दी में दो घंटे से अधिक बेंच पर खड़ा रखा। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इस बाबत स्कूल प्रबंधन से बातचीत की, लेकिन उन्होंने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर बुधवार को अनुज सैनी अपने कई परिचितों और बेटी आराध्या को लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे।

यहां स्कूल प्रबंधन और शिक्षिका के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया की तहरीर के आधार पर छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य आरके शर्मा का कहना है कि छात्रा की पिटाई करने वाली अध्यापिका को नोटिस दिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें