सोमवार को विभागीय अधिकारियों से चर्चा के बाद विद्यालयी शिक्षा सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम ने आवेदन प्रक्रिया को अतिरिक्त समय देने पर सहमति जताई।
नए कार्यक्रम के अनुसार, 10 जून तक विकासखंड स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच होगी। जांच के बाद सही गए आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र छात्र-छात्राओं की सूची 12 जून को ब्लॉक कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी।
साथ ही यह सूची ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड कर दी जाएगी। 20 जून तक चयनित छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों की जांच और सत्यापन होगा। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।