फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाल आयोग की अध्यक्ष के खिलाफ मुखर हुए निजी शिक्षण संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर क्षेत्र के निजी शिक्षण संस्थान में बाल आयोग की अध्यक्ष के औचक निरीक्षण के दौरान की कार्रवाई के खिलाफ पछवादून के अन्य निजी शिक्षण संस्थान मुखर हो गए हैं। सभी संस्थानों के संगठनों ने सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स पछवादून में अपना विरोध जताया है।संगठन के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी ने बताया कि बाल आयोग की अध्यक्ष बिना किसी सूचना के स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचीं। स्कूल प्रबंधन आयोग के प्रोटोकॉल के अनुरूप शिष्टाचार भी नहीं निभा पाए। बताया कि आयोग के साथ सौ से अधिक कर्मचारी परिसर में पहुंच गए। इससे छात्र-छात्राओं समेत अभिभावकों और शिक्षकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन




बताया कि आयोग की अध्यक्ष बिना किसी जांच के स्कूल पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें सार्वजनिक किया। बताया कि शिकायत पेटी में एक कागज के टुकड़े पर कुछ लिखा हुआ मिला, जिसे आयोग की अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुना दिया। बताया कि बाल आयोग की कार्रवाई से लगता है कि स्कूल के विरुद्ध दुर्भावना से ग्रसित होकर पूरा अभियान चलाया गया। बताया कि आयोग की इस कार्रवाई से स्कूल की छवि खराब हुई है। सहोदय संगठन इस पूरे प्रकरण की निंदा करता है। सरकारी तंत्र से निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ अपराधियों जैसा व्यवहार न किए जाने की मांग करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें