फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इकलौते बेटे अमन सिंह राणा की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसपुर ब्लॉक के शंकरपुर निवासी अमन सिंह राणा (22) घर से दूर देहरादून के आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। जब पिता को सुबह मसूरी में सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत की खबर मिली उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। अमन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत देहरादून रवाना हो गए। हाल ही में अमन के पिता ने उसको नई कार दिलवाई थी। इसी कार से अमन और उसके साथी मसूरी घूमने गए थे।
विज्ञापन




अमन राजपुर स्थित आईएसम यूनिसन यूनिवर्सिटी के पास ही किराये के कमरे रहता था। सुबह मां कल्पना राणा ने बेटे की मौत की खबर सुनी तो वह बेसुध हो गईं। पड़ोसियों ने बताया कि अमन का स्वभाव बहुत अच्छा था। वह सभी से अच्छे से बात किया करता था। बताया कि मृतक के पिता सेवानिवृत सैन्यकर्मी राजेश सिंह राणा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। करीब 22 साल पहले हिमाचल प्रदेश से आकर सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर में बस गए थे। बताया कि कि उनकी सीमेंट की दुकान है और वह लोनिवि में ठेकेदारी भी करते हैं। अमर की मौत के बाद से परिवार के साथ पड़ोसी भी सकते में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें