फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के हाथी, बाघ, तेंदुए जैसे वन्यजीवों के संरक्षण को आगे आई कई बड़ी निजी कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व के हाथी, बाघ और तेंदुओं की सुरक्षा के लिए निजी कंपनियां भी आगे आ रही हैं। इसी के तहत हीरो मोटर कंपनी ने टाइगर रिजर्व के वनकर्मियों को 13 मोटर साइकिल मुहैया कराई हैं। इन मोटर साइकिल की मदद से वनकर्मियों को जंगलों में गश्त करने में मदद मिलेगी और वह बेहतर तरीके से वन्यजीवों की सुरक्षा कर पाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला की मौजूदगी में यह मोटर साइकिल कर्मचारियों को मुहैया कराई गई। निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि इन मोटर साइकिल की मदद से अब टाइगर रिजर्व के अधिकारी, वनकर्मी ना सिर्फ पूरे टाइगर रिजर्व में तेजी से गश्त कर सकेंगे। बल्कि वन्यजीवों का शिकार होने की स्थिति में तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही शिकारियों को धर दबोचने में भी कामयाब होंगे। टाइगर रिजर्व निदेशक ने बताया कि शिकारी टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों का शिकार ना कर सकें, इसके लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठाए गए हैं। शिकार के लिहाज से बेहद संवेदनशील इलाकों में अधिकारियों की अगुवाई में सघन गश्त करने के साथ ही ड्रोन कमरों से निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं शिकारियों को मौके पर धर दबोचा जा सके, इसके लिए टाइगर रिजर्व से सटे गांवों के युवाओं की भी मदद ली जा रही है। जिसके लिए उन्हें विधिवत प्रशिक्षित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें