फोटो....
विकासनगर। हिमालयन स्कूल विकास नगर में सहोदय एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। शॉट पुट में विशाल सिंह, 200 मीटर दौड़ में पृथ्वी थापा, 800 मीटर दौड़ में देवांश तोमर और रिले दौड़ में सिद्धार्थ नेगी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर दौड़ में संस्कार चौधरी, लंबी कूद में सनी चौहान दूसरे स्थान पर रहे। विद्यालय प्रबंधक रविकांत सपरा और प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रशिक्षक बीएस राय, संजय चौहान, सतीश चौहान, रीना राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद