फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जेल की दीवार फांदकर फरार हुए विचाराधीन कैदी को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 04 Sep 2019 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जेल की दीवार फांदकर फरार विचाराधीन कैदी को पुलिस ने घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। बंदी एक कैंटर में सवार था। नाबालिग को भगाने के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन कैदी सोमवार दोपहर बाद फरार हो गया था। पुलिस और एसओजी की टीमें कैदी को ढूंढने में लग गई थीं।

विज्ञापन


बरेली के सिरछुरी मीरगंज निवासी प्रदीप कुमार मौर्य ऑलवेदर रोड निर्माण में लगी जेसीबी का चालक था। कुछ माह पहले वह गुरना क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पिथौरागढ़ थाना कोतवाली में आईपीसी की धारा 367, 366 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पिथौरागढ़ बंदीगृह में रखा गया था। सोमवार को वह अपराह्न तीन बजे बंदीगृह की दीवार फांदकर फरार हो गया।

कैदी के फरार होने से बंदीगृह की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस और होमगार्ड के जवानों के हाथ पांव फूल गए। बंदी गृह से सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। साथ ही घाट पुलिस चौकी सहित नेपाल सीमा की चौकियों को भी अलर्ट किया गया। पुलिस के आरआई मोहन चंद्र कांडपाल ने बंदीगृह का निरीक्षण किया। बताया कि प्रारंभिक जांच में पेड़ के सहारे या फिर अन्य बंदियों की मदद से भागने की संभावना है।  कहा कि इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें