बच्चे के स्थानांतरण प्रमाण पत्र पर स्कूल प्रशासन ने पिता के लिए एक ऐसी बात लिख दी जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मामला इतना बढ़ गया कि पिता थाने तक पहुंच गए।
दरअसल, एक स्कूल में बच्चे की टीसी पर पिता का चरित्र लिखने का मामला सामने आया है। टीसी पर लिखा गया है कि पिता का चरित्र ठीक नहीं है। पीड़ित पिता ने एसपी देहात से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
आरोप यह भी स्कूल प्रबंधन ने टीसी के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। एसपी देहात ने अरुण कुमार को मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं स्कूल प्रबंधक पिता पर अभद्रता करने का आरोप लगा रहा है।
बुधवार को अरुण कुमार निवासी साउथ सिविल लाइन एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से मिलने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा। अरुण कुमार का कहना था कि उसका बेटा प्रशांत प्रधान आरटीओ ऑफिस के पास स्थित चिल्ड्रन एकेडमी में पढ़ता था, लेकिन वह स्कूल प्रबंधन द्वारा दी जा रही सेवा से खुश नहीं था जिसके चलते उसने रुड़की के ही किसी अन्य स्कूल में प्रवेश कराने का फैसला लिया।