फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिसिंपल के 300 से अधिक पदों पर प्रमोशन का रास्ता साफ

Fri, 28 Oct 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के राजकीय हाईस्कूलों और इंटर कॉलेजों में तीन सौ से अधिक पदों पर प्रभारी प्रिंसिपलों के तदर्थ प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इनके प्रमोशन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में प्रिंसिपलों की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजकीय इंटर कॉलेजों में इनके रिक्त पदों पर तदर्थ प्रमोशन के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद शासन ने हाल ही में शिक्षा निदेशालय से इसका प्रस्ताव मांगा था। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर के मुताबिक तदर्थ प्रमोशन के लिए प्रिंसिपलों की वार्षिक गोपनीय आख्या जांचने के बाद शुक्रवार को शासन को प्रस्ताव भेजा है।

पहले चरण में करीब तीन सौ से अधिक प्रिंसिपलों का प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन में प्रस्ताव भेजे जाने के बाद शासन अब इस पर अधिसूचना जारी करेगा। बता दें कि प्रदेश में प्रिंसिपलों के लगभग सात सौ से अधिक पद खाली हैं। स्कूलों में इतनी बड़ी संख्या में पद खाली होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें