फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने टीचर से की अश्लील हरकत, गोपनीय जांच शुरू

Wed, 24 Dec 2014 01:20 PM IST
अनुराग गंगोला/ अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर के केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य और शिक्षिका के विवाद मामले की विभाग की सेक्सुअल हरेसमेंट विंग की छह सदस्यीय टीम ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


HC ने प्रधानाचार्य और शिक्षिका को किया तलब
तब तक प्रधानाचार्य केवी लोहाघाट अटैच किए गए हैं। उधर बीते सोमवार को हुए भारी हंगामे और विरोध के चलते छुट्टियों में लगने वाली एक्स्ट्रा क्लासें रद्द कर दी गई हैं। हाईकोर्ट ने 30 दिसंबर को प्रधानाचार्य और शिक्षिका को तलब किया है।

बीते दिनों स्कूल की अंग्रेजी की शिक्षिका ने प्रधानाचार्य बीडी ओली पर अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए थे। एएसपी देवेंद्र पिंचा को सौंपे शिकायत पत्र के आधार पर आईटीआई पुलिस चौकी में प्रिंसीपल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


इसे लेकर छात्रों और शिक्षक-शिक्षिकाओं में रोष फैल गया। रिपोर्ट दर्ज होने के अगले दिन बीते शनिवार पुरस्कार समारोह में पहुंचे विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष और कमिश्नर अवरेंद्र नयाल को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में टीचरों ने प्रधानाचार्य को पाक साफ बता शिक्षिका पर तमाम आरोप लगाए थे। सोमवार को स्कूल खुलने पर स्थिति विस्फोटक हो गई और छात्र-छात्राएं स्कूल में तालाबंदी कर प्रधानाचार्य के पक्ष में सड़कों पर उतर आए। उधर, पेरेंट्स मीटिंग में पहुंचे अभिभावकों ने भी शिक्षिका के विरोध में उसके घर के बाहर हंगामा काटा।   

मंगलवार से स्कूल में 12 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टी घोषित कर दी गईं। छुट्टी में बोर्ड परीक्षा वाले छात्र-छात्राओं की 20 दिनों तक दो घंटे की एक्स्ट्रा क्लास लगनी थी। हंगामे के बाद स्कूल प्रबंधन ने एक्स्ट्रा क्लासें भी रद्द कर दी हैं जो कि  छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें