फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने पीटा तो तीन घंटे बेहोश रही छात्रा, डॉक्टर ने सिटी स्कैन कराने को कहा

Sun, 13 Oct 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

  • छात्रा का आरोप खेल मैदान में खड़े होने पर स्कूल के 24 अन्य बच्चों के सिर पर भी मारा था डंडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआईसी डीनापानी में अध्ययनरत कक्षा सातवीं की एक छात्रा को सिर में गंभीर चोट के चलते शनिवार को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान करीब तीन से चार घंटे तक छात्रा बेहोश रही। कुछ देर बाद जब छात्रा को होश आया तो डॉक्टर ने छात्रा का सिटी स्कैन कराने को कहा। छात्रा का आरोप है कि उसे स्कूल के प्रधानाचार्य ने सिर पर डंडा मारा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कपड़खान निवासी छात्रा ममता जीआईसी डीनापानी में अध्ययनरत है। छात्रा ने बताया कि बीते दिन खाली पीरियड के समय स्कूल के एक अध्यापक ने कक्षा सातवीं के सभी बच्चों से खेल मैदान से कूड़ा हटाने को कहा था।

Trending Videos
विज्ञापन

सिर के पीछे गुम चोट का निशान

छात्रा ने बताया कि शनिवार को स्कूल के प्रधानाचार्य ने सातवीं कक्षा के 24 बच्चों को खेल मैदान में देखने पर पहले फटकार लगाई और उसके बाद एक डंडे से सभी छात्राओं के सिर पर मारा। ममता ने बताया कि डंडा सिर पर लगते ही वह बेहोश हो गई।

इधर छात्रा के पिता भगवत भी उसी स्कूल में रात के चौकीदार हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल से फोन आया कि उनकी बेटी बेहोश पड़ी है। वह स्कूल गए और बेटी को लेकर जिला अस्पताल लाए। अस्पताल लाने तक उनकी बेटी बहोशी की हालत में थी। जहां कुछ देर बाद छात्रा को होश आ गया।

इधर अस्पताल में इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. ऊषा ने बताया कि 14 वर्षीय ममता नाम की एक छात्रा को उनके परिजन उनके पास लेकर आए थे। छात्रा के सिर के पीछे गुम चोट का निशान था। छात्रा का सिटी स्कैन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें