फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमिला देखेंगी नारी शक्ति का जलवा

Wed, 06 Nov 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डचेज ऑफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर आज द दून स्कूल में होंगी। वह स्कूल के पढ़ाई के पैटर्न और संसाधनों के निरीक्षण के साथ प्रदेश की ऐसी महिलाओं से भी रूबरू होंगी, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मुकाम हासिल किया है। दूसरी ओर, प्रिंस चार्ल्स भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में प्रशिक्षण का जायजा लेंगे।
विज्ञापन


महिलाओं को मुलाकात के लिए निमंत्रण
दून स्कूल के शिक्षकों-छात्रों ने प्रदेश की कई गरीब-पिछड़ी महिलाओं को सहारा दिया है। कुछ महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा है तो कुछ को नौकरी के काबिल बनाया है। ये महिलाएं आज प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिए मिसाल हैं। ऐसी महिलाओं को कैमिला पार्कर से मुलाकात के लिए स्कूल में बुलाया गया है।

कैमिला दोपहर करीब 12:45 बजे स्कूल आएंगी। वहीं, प्रिंस चार्ल्स आईएमए में सुबह करीब 11 बजे पहुंचेंगे। वह आईएमए के प्रशिक्षण की बारीकियां जानेंगे। गौरतलब है कि आईएमए को ब्रिटिश रॉयल अकादमी जैसी कठिन प्रशिक्षण अकादमी की श्रेणी में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें