फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस के लिए ब्रिटेन से आएंगे शेफ

Tue, 05 Nov 2013 05:12 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स और डचेज ऑफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर का शाही भोज 7 नवंबर को उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में होगा। नरेंद्रनगर के होटल ‘आनंदा’ में इसकी तैयारियां चल रही हैं। भोज तैयार करने वाली टीम ब्रिटेन से आएगी। शेफ से लेकर बटलर और वेटर तक सभी ब्रिटिश होंगे।
विज्ञापन


प्रिंस के भोज का मेनू मंगलवार तक तय हो जाएगा
प्रिंस चार्ल्स और कैमिला दून स्कूल में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद होटल पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक शाही परिवार से जुड़े कुछ लोग होटल पहुंच चुके हैं।

बताया जा रहा है कि आनंदा होटल के आयुर्वेदिक स्पा की दुनियाभर में खासी तारीफ होती है। कैमिला पार्कर यहां स्पा का लुत्फ ले सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत देश के कई बड़े उद्योगपति भी भोज में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटिश हाईकमीशन की टीम पहुंची
सोमवार को ब्रिटिश हाईकमीशन की एक टीम दून पहुंची। सूत्रों के मुताबिक टीम ने शाही परिवार के लिए निर्धारित सभी जगहों का भ्रमण करने के साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उच्चायोग की टीम मंगलवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से भी मुलाकात कर सकती है।

प्रिंस की सुरक्षा में 1500 जवान
प्रिंस चार्ल्स के दून आने के दौरान उनकी सुरक्षा में 1500 पुलिस और खुफिया विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे। सोमवार को पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रिंस चार्ल्स 6 नवंबर को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उनका एफआरआई और बीजापुर गेस्ट हाउस जाने का कार्यक्रम है।

उनकी सुरक्षा में 20 राजपत्रित अधिकारी, 24 थाना प्रभारी, 117 सब इंस्पेक्टर, 600 कांस्टेबल, पीएसी के 500 जवान और स्थानीय अभिसूचना इकाई के कर्मचारी रहेंगे।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था रामसिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना दीपक ज्योति घिल्डियाल, गढ़वाल रेंज के उपमहानिरीक्षक अमित सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पुष्पक ज्योति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केवल खुराना समेत एएसपी और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें