फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में कार से घूमेंगे प्रिंस आफ वेल्स

Fri, 01 Nov 2013 03:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स दून में हेलीकॉप्टर से नहीं घूमेंगे। इसके लिए उन्होंने इंकार कर दिया है। प्रिंस चार्ल्स जौलीग्रांट तक हवाई जहाज से आएंगे। इसके बाद उन्हें शहर में जहां जाना होगा, वह कार से ही जाएंगे। इसके लिए प्रशासन सड़कों को चाक-चौबंद करने में लग गया है।
विज्ञापन


अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी
प्रिंस चार्ल्स और डचेज के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जहां कार्यक्रम होने हैं, वहां की व्यवस्था को पहले ही चुस्त-दुरुस्त कर लिया जाए।

सड़क करवाई गई ठीक
बैठक में उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को निर्देश दिए गए कि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। डोईवाला से सेलाकुई तक की जिम्मेदारी वरिष्ठ स्वास्थ्य नगर अधिकारी को दी गई। पीडब्लूडी और नेशनल हाई वे के अधिकारियों से कहा गया कि वे सड़कें ठीक करा लें। जहां स्पीड ब्रेकर हैं उन्हें पेंट करवा दिया जाए।
विज्ञापन


एंबुलेंस की व्यवस्था
सड़क किनारे पेड़ों के तने भी पेंट करने के निर्देश दिए। जलसंस्थान और जल निगम के अधिकारियों को भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल, एडीएम प्रशासन हरक सिंह रावत, एडीएम वित्त झरना कमठान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रंजना वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गिरीशचंद्र गुणवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें