फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही परिवार ने जाना IMA का इतिहास

Fri, 08 Nov 2013 09:15 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पहुंचे ब्रिटिश शाही परिवार ने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) का गौरवशाली इतिहास जाना। प्रिंस चार्ल्स और डचेज आफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर ने न सिर्फ आईएमए में प्रशिक्षण की जानकारी ली, बल्कि अकादमी की परंपराओं से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन


मर्सिडीज कार से पहुंचे आईएमए
बृहस्पतिवार सुबह 11:35 बजे शाही परिवार सफेद रंग की चमचमाती मर्सिडीज कार से आईएमए पहुंचा। आईएमए कमांडेंट ले.जन. मानवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी रंजना सिंह ने बैंड की धुनों के साथ शाही जोड़े का स्वागत किया।

आईएमए की ऐतिहासिक चैटवुड बिल्डिंग के सामने सैन्य सम्मान के पश्चात प्रिंस ने लाइव फायरिंग देखने के लिए प्रशिक्षण स्थल का दौरा किया। यहां उन्होंने अकादमी की ट्रेनिंग गतिविधियों का डेमोंस्ट्रेशन भी देखा।
विज्ञापन


कैमिला ने देखी घुडसवारी
दूसरी ओर, डचेज आफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर ने अकादमी में घुड़सवारी की झलक देखी। बताया कि घुड़सवारी उनका पसंदीदा खेल है। इसके बाद शाही जोड़ा अकादमी स्थित विक्रम बत्रा मेस पहुंचा। यहां आईएमए कमांडेंट ने उन्हें आईएमए का फोटो और स्मृति चिह्न भेंट किया।

कैडेट्स से की मुलाकात
प्रिंस ने भी आईएमए कमांडेंट को ब्रिटिश सेना की ओर से स्वॉर्ड (तलवार) भेंट की। आरआईएमसी कमांडेंट कर्नल एचएस बैंसला ने भी प्रिंस को स्मृति चिन्ह भेंट किया। करीब डेढ़ घंटे के दौरे में प्रिंस और डचेज ने आईएमए और आरआईएमसी कैडेट्स से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें