प्रिंस चार्ल्स का देहरादून आना आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकता है। इस दौरे के संबंध में पुलिस ने यातायात रूट प्लान तैयार कर लिया है। जिससे आप खासे परेशान होंगे।
स्थिति को जान लें
गुरुवार को जब प्रिंस चार्ल्स शहर में होंगे तो कई जगहों पर कुछ समय के लिए कई रूट डायवर्ट किए जाएंगे। ट्रैफिक डायवर्ट से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर से निकलने के से पहले ट्रैफिक की स्थिति को जान लें।
पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'
कई रूटों पर न तो विक्रम चलेंगे और न ही सिटी बसें। निजी वाहनों को भी कई जगहों पर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे में बहुत जरूरी न हो तो सात नवंबर को घर से न ही निकलें।
ऐसी रहेगी यातायात की स्थिति
- जब फ्लीट जौलीग्रांट से ऋषिकेश के लिए जाएगी तो उस दौरान दून से ऋषिकेश का ट्रैफिक भानियावाला से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस दौरान जौलीग्रांट से ऋषिकेश तक यातायात ‘जहां है वहां’ रोक दिया जाएगा।
- फ्लीट के जौलीग्रांट पहुंचने पर हरिद्वार से आने वाले ट्रैफिक को भानियावाला में रोक दिया जाएगा। ऋषिकेश और हरिद्वार की ओर जाने वाले यातायात को दूधली मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- फ्लीट रिस्पना पुल पर पहुंचेगी तो आईएसबीटी की ओर जाने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी पर रोक दिया जाएगा।
- फ्लीट के आईएसबीटी पहुंचने पर जीएमएस रोड, बल्लीवाला और बल्लुपुर चौक को जीरो जोन कर दिया जाएगा। इसी तरह बल्लीवाला पहुंचने पर प्रेमनगर से देहरादून की ओर जीरो जोन रहेगा।
- बीजा विद्यापीठ नवदान्या फार्म से प्रस्थान से 10 मिनट पूर्व शिमला बाईपास और आईएसबीटी पर यातायात को रोककर गंतव्य मार्ग को जीरो जोन कर दिया जाएगा।
- ऋषिकेश-हरिद्वार की ओर से देहरादून आने वाले सभी भारी वाहनों को डोईवाला से दूधली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- जब प्रिंस चार्ल्स की फ्लीट कारगी चौक पहुंचेगी तो बाईपास चौकी और रिस्पना पर वाहनों को रोककर जीरो जोन कर दिया जाएगा।
- लच्छीवाला पुल पहुंचने से पहले भानियावाला से देहरादून की ओर आने वाले यातायात को भानियावाला पर रोककर जीरो जोन कर दिया जाएगा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...