फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand@25: रजत जयंती पर प्रधानमंत्री ने किया विशेष डाक टिकट का विमोचन

Sun, 09 Nov 2025 08:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत राज्य के 28 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 62 करोड़ राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की।
विज्ञापन
विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष पर उत्तराखंड डाक परिमंडल की ओर से राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों व सांस्कृतिक प्रतीकों पर आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया। इस विशेष डाक टिकट श्रृंखला के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान की गई है।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत राज्य के 28 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 62 करोड़ राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। इस पहल से राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं व फसल क्षति से सुरक्षा का लाभ प्राप्त होगा।

Uttarakhand@25: पीएम मोदी ने यूसीसी, धर्मांतरण विरोधी कानूनों पर सीएम की पीठ थपथपाई, कहा-सरकार ने पेश की मिसाल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कॉफी टेबल बुक गौरवशाली अतीत व सशक्त वर्तमान उत्तराखंड का विमोचन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की प्रतिकृति, राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर स्मृति चिह्न भेंट किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें