आगामी पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ रहे है। वहीं इन वीवीआई का भी आने वाले दिनों में उत्तराखंड में मूवमेंट रहेगा। पीएम प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय दौरे के दौरान वे मसूरी स्थित लालबहादुर भारतीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रदेश में आगामी 20 दिन उत्तराखंड में वीआइपी दौरों के हिसाब से खासे अहम रहेंगे। कहा कि 19 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 सितंबर (प्रस्तावित) व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू तीन अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे।
देश के शीर्ष नेताओं के उत्तराखंड दौरे के दृष्टिगत आने वाले दिन शासन व प्रशासन के लिए खासे मशक्कत भरे रहेंगे। बीते रोज ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीवीआइपी दौरों के मद्देनजर शासन व पुलिस के अधिकारियों संग बैठक भी की।