फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी देंगे करोड़ों की सौगात, समारोह की तैयारियां जोरों पर

Fri, 07 Nov 2025 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

इसके लिए विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण करने की तैयारी चल रही है। नियोजन विभाग के माध्यम से धरातल पर उतरने वाली योजनाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
file pic - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों की सौगात देंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण करने की तैयारी चल रही है। नियोजन विभाग के माध्यम से धरातल पर उतरने वाली योजनाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है।

विज्ञापन


देहरादून के एफआरआई मैदान में राज्य स्थापना का रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार की तैयारियां जोरों पर है। नौ नवंबर मनाए जाने वाले रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को नया तोहफा दे सकते हैं। वहीं 10 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने की बात कही जा रही है। इसके लिए नियोजन विभाग विभिन्न विभागों की उन योजनाओं की समीक्षा कर रहा है। जिनका लोकार्पण व शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे।

सचिव मुख्यमंत्री व गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय का कहना है कि राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी कई विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके लिए नियोजन विभाग तैयारी में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें